National Cinema Day 13th October 2023: एक बार फिर फिल्म और सिनेमा की दुनिया में खो जाने के लिए तैयार हो जाइए। 13 अक्टूबर को नेशनल सिनेमा डे मनाया जाएगा। पिछले साल की तरह इस बार भी राष्ट्रीय सिनेमा दिवस (National Cinema Day) की शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही सभी फिल्मों के टिकट के रेट पर भी भारी छूट मिलेगी, चाहे वो जवान हो या गदर 2. नेशनल सिनेमा डे के मौके पर सभी मूवी की टिकट दर्शकों को सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी।
