Gold Price: अष्टमी के दिन 59,000 रुपये को पार कर गया गोल्ड का भाव, जानें रेट

Gold Silver Price Today 29 March 2023: आज नवरात्रि के आठवें अष्टमी के दिन सोने का भाव 59000 रुपये को पार कर गया। सोने का भाव 141 रुपये चढ़कर 59,106 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल 24 कैरेट गोल्ड का भाव 58,965 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी मामूली तेजी रही

अपडेटेड Mar 29, 2023 पर 1:16 PM
Gold Price: आज अष्टमी के दिन सोना 59,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है।

Gold Silver Price Today 29 March 2023: आज नवरात्रि के आठवें अष्टमी के दिन सोने का भाव 59000 रुपये को पार कर गया। सोने का भाव 141 रुपये चढ़कर 59,106 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल 24 कैरेट गोल्ड का भाव 58,965 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी मामूली तेजी रही। चांदी का रेट 69,620 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

59,000 रुपये के ऊपर गोल्ड  

24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 29 मार्च को 59,106 रुपये रही। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी मामूली तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड  141 रुपये चढ़कर 54,141 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी नवरात्रि में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।


IBJA पर सोने-चांदी का  रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल मंगलवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 29 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 28 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 59106 58965 141
Gold 995 (23 कैरेट) 58869 58729 140
Gold 916 (22 कैरेट) 54141 54012 129
Gold 750 (18 कैरेट) 44330 44224 106
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34577 34495 82
Silver 999  69620 Rs/Kg 69500 Rs/Kg 120 Rs/Kg

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

EPFO ने इस फिस्कल ईयर में PF के लिए 8.15% इंटरेस्ट रेट तय किया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।