Gold Silver Price Today 28 March 2023: आज नवरात्रि के सातवें दिन और हफ्ते के दूसरे दिन सोने और चांदी के लगभग फ्लैट रहे। सोने का भाव 5 रुपये चढ़कर 58,897 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीते कल सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 58,892 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी मामूली तेजी रही। चांदी का रेट 69,400 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
58,800 रुपये के ऊपर गोल्ड
24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 28 मार्च को 58,897 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी मामूली तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड 5 रुपये चढ़कर 53,950 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी नवरात्रि में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल सोमवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव
गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।