Get App

New Income Tax Draft Rules: जानिए 1 अप्रैल से नए इनकम टैक्स एक्ट लागू होने पर पैन कहां-कहां जरूरी होगा

ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स, 2026 में पैन के इस्तेमाल के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव है। इसका आपके रोजमर्रा के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शंस पर पड़ेगा। इनमें बैंक अकाउंट में कैश निकालने और जमा करना, कार/बाइक और प्रॉपर्टी की खरीद, होटल के बिल का पेमेंट आदि शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 8:05 PM
New Income Tax Draft Rules: जानिए 1 अप्रैल से नए इनकम टैक्स एक्ट लागू होने पर पैन कहां-कहां जरूरी होगा
इनकम टैक्स के नए नियम 1 अप्रैल से लागू होंगे।

कई तरह के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शंस में पैन के इस्तेमाल से जुड़े नियम बदल सकते हैं। ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स, 2026 में इसका प्रस्ताव है। इसका असर आपके रोजमर्रा के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शंस पर पड़ेगा। इनमें बैंक अकाउंट में कैश निकालने और जमा करना, कार/बाइक और प्रॉपर्टी की खरीद, होटल के बिल का पेमेंट आदि शामिल हैं।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नए इनकम टैक्स रूल्स का ड्राफ्ट पेश कर दिया है। इस बारे में 22 फरवरी तक राय दी जा सकती है। राय मिलने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट फाइनल रूल्स पेश करेगा।

मोटर व्हीकल ट्रांजेक्शंस

अभी स्कूटर और बाइक को छोड़ बाकी सभी व्हीकल्स से जुड़े ट्रांजेक्शंस के लिए पैन जरूरी है। इसके लिए ट्रांजेक्शंस के लिए कोई लिमिट तय नहीं है। ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स में कहा गया है कि 5 लाख रुपये से ज्यादा वैल्यू के व्हीकल से जुड़े ट्रांजेक्शंस के लिए पैन जरूरी होगा। इसमें दोपहिया भी शामिल होंगे। सिर्फ ट्रैक्टर पर यह नियम लागू नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें