Income Tax रिटर्न फाइल करने से पहले जान लें अब कौनसा भरना होगा फॉर्म, ये हैं नए फॉर्म्स

New Income Tax Forms 2026: 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए इनकम टैक्स एक्ट के तहत टैक्स सिस्टम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कई पुराने फॉर्म को नए नाम और नंबर के साथ बदल दिया गया है, जिन्हें अब टैक्सपेयर्स को समझना जरूरी होगा

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 5:50 PM
Story continues below Advertisement
New Income Tax Forms 2026: 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए इनकम टैक्स एक्ट के तहत टैक्स सिस्टम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

New Income Tax Forms 2026: 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए इनकम टैक्स एक्ट के तहत टैक्स सिस्टम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कई पुराने फॉर्म को नए नाम और नंबर के साथ बदल दिया गया है, जिन्हें अब टैक्सपेयर्स को समझना जरूरी होगा। सबसे बड़ा बदलाव सैलरी से जुड़े फॉर्म में हुआ है। अब फॉर्म 16 जो हर सैलरीड व्यक्ति के लिए जरूरी होता है, उसे बदलकर फॉर्म 130 कर दिया गया है। वहीं, फॉर्म 26AS की जगह अब नया सिस्टम फॉर्म 168 के जरिए जानकारी दी जाएगी, जिसमें टैक्स से जुड़ी सभी डिटेल्स मिलेंगी।

कौन-कौन से फॉर्म बदले गए?

सैलरी और TDS से जुड़े कई फॉर्म के नाम बदले गए हैं। फॉर्म 16A अब फॉर्म 131 हो गया है, जबकि फॉर्म 10E एरियर रीलिफ को फॉर्म 39 कर दिया गया है।


विदेश में पैसे भेजने और TDS से जुड़े फॉर्म भी बदले हैं। फॉर्म 15G और 15H अब फॉर्म 121 हो गए हैं, जबकि फॉर्म 15CA और 15CB को बदलकर फॉर्म 145 और फॉर्म 146 कर दिया गया है।

TDS रिटर्न फाइलिंग के लिए भी नए फॉर्म आए हैं। जैसे फॉर्म 24Q अब फॉर्म 138, फॉर्म 26Q अब फॉर्म 140 और फॉर्म 27Q अब फॉर्म 144 बन गया है।

डिडक्शन और अन्य बदलाव

सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सेक्शन 80C अब सेक्शन 123 के नाम से जाना जाएगा। यानी, अब इसका नंबर 80C से बदलकर 123 कर दिया गया है। इसमें पहले की तरह 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती रहेगी। इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड़े TDS फॉर्म जैसे 26QB, 26QC आदि को अब फॉर्म 141 में बदल दिया गया है।

क्या रखें ध्यान?

नए फॉर्म और सेक्शन नंबर बदलने से शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। अब टैक्सपेयर्स को अब नए फॉर्म्स की जानकारी रखना जरूरी है, ताकि ITR फाइल करते समय किसी तरह की गलती या परेशानी न हो।

सब्जी बेचने वाले के खाते से करोड़ों का लेनदेन, टैक्स विभाग की पड़ी नजर; जानिए पूरा मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।