Get App

New Labour Codes: महिलाओं के लिए बड़े बदलाव! रात की शिफ्ट, समान वेतन और सुरक्षा; जानिए कैसे होगा फायदा

New Labour Codes: नया लेबर कोड्स महिलाओं के लिए बड़े बदलाव लाया हैं। जैसे कि रात की शिफ्ट की अनुमति, समान वेतन, बेहतर सुरक्षा और भी बहुत कुछ। जानिए कामकाजी महिलाओं को नए नियमों से कैसे फायदा होगा और क्या इससे श्रम बाजार में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

Suneel Kumarअपडेटेड Nov 22, 2025 पर 4:29 PM
New Labour Codes: महिलाओं के लिए बड़े बदलाव! रात की शिफ्ट, समान वेतन और सुरक्षा; जानिए कैसे होगा फायदा
शिकायत सुनने वाली कमेटीज में महिलाओं का पर्याप्त और बराबर प्रतिनिधित्व जरूरी होगा।

New Labour Codes: भारत में कामकाजी महिलाओं के सामने कई तरह की मुश्किलें रहती रही हैं। जैसे कि रात में काम की मनाही, वेतन में असमानता, शिकायतों का ठीक से न सुना जाना और सुरक्षा की चिंता। नया लेबर कोड्स इन सारी समस्याओं को एक साथ दूर करता है।

सरकार ने महिलाओं की नौकरी, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं। इनका सीधा असर करोड़ों कामकाजी महिलाओं पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि नए नियम श्रम बाजार में महिलाओं की भागीदारी को कैसे मजबूत बनाते हैं और क्यों ये सुधार लंबे समय से जरूरी थे।

रात की शिफ्ट में काम की मंजूरी

पहली बार महिलाओं को सुबह 6 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद भी काम करने की साफ अनुमति दी गई है। पहले कई राज्यों में महिलाओं का नाइट शिफ्ट में काम करना या तो मना था या बेहद सीमित था। इसके चलते से वे IT, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी, एयरलाइंस, ई-कॉमर्स और BPO जैसी इंडस्ट्री में बराबरी से हिस्सा नहीं ले पाती थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें