Get App

छुट्टी के दिन आपको काम करने के लिए मजबूर कर सकता है बॉस? नए लेबर कानून में कर्मचारियों के साफ हैं सभी नियम

क्या आपका बॉस वीकेंड या छुट्टी के दिन काम करा सकता है? क्या 8 या 9 घंटे की शिफ्ट से ज्यादा रूकने के लिए कह सकता है? ज्यादातर प्राइवेट कर्माचरियों का जवाब होगा- हां। लेकिन ऐसा नहीं है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 3:09 PM
छुट्टी के दिन आपको काम करने के लिए मजबूर कर सकता है बॉस? नए लेबर कानून में कर्मचारियों के साफ हैं सभी नियम
क्या आपका बॉस वीकेंड या छुट्टी के दिन काम करा सकता है?

क्या आपका बॉस वीकेंड या छुट्टी के दिन काम करा सकता है? क्या 8 या 9 घंटे की शिफ्ट से ज्यादा रूकने के लिए कह सकता है? ज्यादातर प्राइवेट कर्माचरियों का जवाब होगा- हां। लेकिन ऐसा नहीं है। आपक बॉस आपको वीकेंड, छुट्टी या काम के घंटों से एक्स्ट्रा काम करने का नहीं कह सकता। लेबर कानून के नियम कर्मचारियों के लिए साफ-साफ बनाए गए हैं। अगर बॉस या कंपनी छुट्टी, वीकेंड या काम के घंटों से एक्स्ट्रा काम करने के लिए कहता है। तो उसे एक्स्ट्रा पैसा या अलग छुट्टी देनी होगी। जानिये क्या कहते है लेबर कानून।

छुट्टी लेना है आपका अधिकार 

भारतीय लेबर कानूनों के अनुसार हर कर्मचारी को हफ्ते में कम से कम एक दिन की छुट्टी मिलना जरूरी है। यह कोई कंपनी की मर्जी नहीं, बल्कि आपका कानूनी अधिकार है। फैक्टरीज एक्ट 1948 और OSH Code 2020 के तहत हर 6 दिन काम के बाद 1 दिन आराम जरूरी है। अगर आपसे छुट्टी के दिन काम कराया जाता है, तो बदले में आपको कंपनसेटरी ऑफ या डबल सैलरी मिलनी चाहिए।

बिना सहमति काम करवाना गलत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें