नए साल पर बिना वीजा के घूमें ये 6 देश, सिर्फ पासपोर्ट लेकर जा सकेंगे विदेश, बजट में हो जाएगा ट्रिप

Visa Free Countries for Indians: दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जहां वीजा की जरूरत नहीं होती है। अगर आप भी क्रिसमस और नए साल के लिए विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन 6 वीजा फ्री देशों का ऑप्शन देख सकते हैं। इन छह देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिल रही है। यहां वीजा ऑन अराइवल मिलता है या वीजा की जरूरत नहीं होती

अपडेटेड Dec 11, 2023 पर 5:58 PM
Story continues below Advertisement
क्रिसमस और नए साल के लिए विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन 6 वीजा फ्री देशों का ऑप्शन देख सकते हैं।

Visa Free Countries for Indians: दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जहां वीजा की जरूरत नहीं होती है। अगर आप भी क्रिसमस और नए साल के लिए विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन 6 वीजा फ्री देशों का ऑप्शन देख सकते हैं। इन छह देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिल रही है। यहां वीजा ऑन अराइवल मिलता है या वीजा की जरूरत नहीं होती। सिर्फ भारतीय पासपोर्ट से बात बन जाती है। पूरी दुनिया में भारतीयों के लिए कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां आपको वीजा लेने की भी जरूरत नहीं है। इन देशों में आप सिर्फ अपने पासपोर्ट से एक महीना से तीन महीना आराम से घूम सकते हैं।

थाईलैंड

थाईलैंड भारतीयों के बीच घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन बन गया है। सस्ता होने के साथ यहां मार्च 2024 तक भारतयों को वीजा फीस भी नहीं देनी है। बड़ी संख्या में भारतीय यहां घूमने के लिए जाते हैं।


वियतनाम

वियतनाम भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सर्विस दे रहा है। हालांकि, आपको यहां जानें से पहले वियतनाम इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से प्री-अप्रूवल लेटर लेना होगा। आप यहां अपनी पत्नी के साथ आ सकते हैं या बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह परफेक्ट है।

मलेशिया

मलेशिया भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सर्विस दे रहा है। अपने देश में टूरिज्म को अट्रैक्ट करने के लिए ज्यादातर देश भारतीयों को ये ऑफर कर रहा है।

भूटान

खूबसूरत पहाड़ियों और मैदानों के लिए मशहूर भूटान बहुत ही खूबसूरत देश है। हम भारतीय ही नहीं विदेशी भी यहां आने का सपना देखते हैं। भूटान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार जगहों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। भारतीयों को यहां बिना वीजा के यात्रा करने की इजाजत कुछ शर्तों पर मिलती है। इतना ही नहीं पड़ोस में होने की वजह से यह जगह भारतीयों के लिए इतनी भी महंगी भी नहीं होगी। वीजा के लिए आपको यहां आईडी प्रूफ देना होगा।

नेपाल

हम नेपाल को कैसे भूल सकते हैं। यहां आकर कम से कम एक बार नेपाल घूमने का सपना तो हर किसी का होता है। भारतीयों के लिए अच्छी बात यह है कि इस देश की आपको ज्यादा कीमत नहीं लगेगी। अगर वीजा की बात करें तो भारतीयों को यहां वीजा की जरूरत नहीं है।

मॉरीशस

मॉरीशस का नाम भी उन देशों में शामिल है जो बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। मॉरीशस में वीजा ऑन अराइवल मिल रहा है। कपल्स के बीच मॉरीशस सबसे फेवरेट है, यहां आप बीच और जंगलों के बीच घूमने जा सकते हैं। अपने पलों को यादगार और खास बनाने के लिए आप भी इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर, दो डिप्टी सीएम भी होंगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।