अब कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से होगा यूनिवर्सिटी में एडमिशन, इसके बारे में जानिए सबकुछ

कॉलेज में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) में बैठना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अप्रैल के पहले हफ्ते से CUET का रेजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर देगी

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 5:35 PM
इस साल से ही सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज को सीयूईटी स्कोर का इस्तेमाल करना होगा। 12वीं के मार्क्स का इस्तेमाल एडमिशन के लिए बंद हो जाएगा।

कॉलेज में एडमिशन का सिस्टम बदलने जा रहा है।  अब तक देश के यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए 12वीं के मार्क्स को आधार बनाया जाता था। नया सिस्टम इसी साल शुरू होने वाले नए सेशन से लागू हो जाएगा। एनटीए जल्द इस बारे में डिटेल गाइडलाइन जारी करेगी। आइए इसके बारे में जरूरी बातें जानते हैं।

कहां होगा सीयूईटी स्कोर का इस्तेमाल?

कॉलेज में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) में बैठना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अप्रैल के पहले हफ्ते से CUET का रेजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर देगी। सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी को अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए CUET स्कोर का इस्तेमाल करना होगा। यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने कहा कि इस साल से ही सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज को सीयूईटी स्कोर का इस्तेमाल करना होगा। 12वीं के मार्क्स का इस्तेमाल एडमिशन के लिए बंद हो जाएगा।


क्या राज्यों की और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज भी इसका इस्तेमाल करेंगी?

सीयूईटी देश के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए होगा। लेकिन, राज्यों की यूनिवर्सिटीज, प्राइवेट यूनिवर्सिटीज और डीम्ड यूनिवर्सिटीज अगर चाहें तो सीयूईटी का इस्तेमाल कर सकती हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटीज पहले ही कह चुकी है कि वह अंडरग्रेजुअट कोर्स में सीयूईटी के आधार पर एडमिशन लेगी।

यह भी पढ़ें : RBI ने फ्रॉड के 5 तरीकों से किया सावधान, जान लें तो नहीं होंगे शिकार

इस साल कब होगा CUET का आयोजन?

यूजीसी चेयरमैन ने कहा कि इस साल जुलाई में CUET होगा। उन्होंने कहा, "2022-23 एकैडमिक ईयर से NTA अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए CUET का आयोजन करेगी।" सीयूईटी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। यह मल्टीपल चॉइस टेस्ट होगा। टेक्नोलॉजी के मामले में यह बहुत आसान होगा।

CUET की सिलेबस का क्या आधार होगा?

देश में 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज हैं। यूजीसी से इन्हें फंडिंग मिलती है। उन्हें अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट एडमिशन के लिए इस टेस्ट के स्कोर को मानना होगा। CUET का सिलेबल 12वीं क्लास के एनसीआईआरटी के मॉडल सिलेबस पर बेस्ड होगा।

सीयूईटी के कितने हिस्से होंगे?

सीयूईटी सेक्शन 1ए, सेक्शन 1बी, जनरल टेस्ट और डोमेन-स्पेशिफिक सबजेक्ट्स होंगे। सेक्शन 1ए कंपल्सरी होगा। यह 13 लैंग्वेजेज में होगा। स्टूडेंट अपनी चॉइस से लैंग्वेज का चुनाव कर सकता है। सेक्शन 1बी ऑप्शनल होगा। यह उन स्टूडेंट्स के लिए होगा जो सेक्शन 1ए में शामिल लैंग्वेज के अलावा दूसरा लैंग्वेज लेना चाहते हैं। इनमें फ्रेंच, अरेबिक, जर्मन आदि शामिल हैं। डोमेन-स्पेशिफिक सबजेक्ट्स में एक स्टूडेंट मैक्सिमम छह सबजेक्ट्स का चुनाव कर सकता है, जिन्हें वह अंडरग्रेजुएट लेवल पर पढ़ना चाहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।