Get App

NPS Tatkal: 3 क्लिक में खुलेगा पेंशन खाता, UPI से 10 रुपये भी कर सकेंगे जमा! क्या है PFRDA का नया प्लान?

PFRDA ने 2040 से पहले 100 लाख करोड़ रुपये के पेंशन कॉर्पस का लक्ष्य रखा है। NPS Tatkal से बैंक के KYC रिकॉर्ड के जरिए 3 क्लिक में खाता खुलेगा और UPI से 10 रुपये तक जमा किए जा सकेंगे।

Edited By: Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 5:05 PM
NPS Tatkal: 3 क्लिक में खुलेगा पेंशन खाता, UPI से 10 रुपये भी कर सकेंगे जमा! क्या है PFRDA का नया प्लान?
PFRDA ने 2040 से पहले 100 लाख करोड़ रुपये के पेंशन कॉर्पस का लक्ष्य रखा है।

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने 100 लाख करोड़ रुपये के पेंशन कॉर्पस का लक्ष्य 2040 से काफी पहले हासिल करने का इरादा जताया है। PFRDA के चेयरमैन एस रमन ने बुधवार को मुंबई में 'लीडरशिप इवेंट ऑन NPS Tatkal' के मौके पर मीडिया से बातचीत में ये बात कही।

उन्होंने बताया कि NPS Tatkal के जरिए बैंक के KYC रिकॉर्ड की मदद से 3 क्लिक में पेंशन खाता खुल जाएगा और UPI से 10 रुपये जितनी छोटी रकम भी NPS में जमा की जा सकेगी। रेगुलेटर को उम्मीद है कि अगले 2 से 3 साल में 4 से 5 करोड़ ग्राहक जुड़ जाएंगे।

2040 का इंतजार नहीं, उससे पहले 100 लाख करोड़ का लक्ष्य

सब समाचार

+ और भी पढ़ें