Bank Holiday: भारत के सभी बैंक पब्लिक, प्राइवेट, ग्रामीण बैंक हर शनिवार को बंद नहीं होते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा सभी रविवार, लोकल और नेशनल हॉलिडे पर बैंक बंद हो जाता है। कल महीने का दूसरा शनिवार है। दूसरे शनिवार के दिन सभी बैंक बंद रहते हैं।
14 सितंबर 2024: क्या ओणम पर बैंक छुट्टी होगी?
सितंबर का दूसरा शनिवार 14 तारीख को है, इसलिए इस दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर यह दूसरा शनिवार नहीं होता, तो केरल में ओणम और झारखंड में कर्मा पूजा के कारण भी बैंक बंद होते। आरबीआई कुछ छुट्टियों को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की छुट्टियों और बैंक अकाउंट्स की क्लोजिंग के लिए तय करता है। भारत सरकार ने 2024 में केवल तीन नेशनल हॉलिडे घोषित किये हैं। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), और गांधी जयंती (2 अक्टूबर)।
ओणम: केरल का है महत्वपूर्ण त्यौहार
केरल में ओणम सालाना फसल प्रमुख वार्षिक फसल और सांस्कृतिक त्योहार है, जिसे राज्य का आधिकारिक त्योहार भी माना जाता है। यह त्योहार कई सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मनाया जाता है। ओणम की तिथि पंचांगम के अनुसार तय होती है। मलयालम कैलेंडर के चिंगम महीने में 22वें नक्षत्र थिरुवोनम के साथ मेल खाती है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार अगस्त और सितंबर के बीच होता है।
सितंबर 2024 की बैंक छुट्टियां
सितंबर में अलग राज्यों में 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इनमें श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि, गणेश चतुर्थी, पहला ओणम, मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद, इंद्र जात्रा, ईद-ए-मिलाद, पांग-ल्हबसोल, ईद-ए-मिलाद के बाद शुक्रवार, श्री नारायण गुरु समाधि दिवस और महाराजा हरी सिंह जी की जयंती के अवसर पर छुट्टियां शामिल हैं।
सितंबर 2024 की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट:
13 सितंबर — रामदेव जयंती / तेजा दशमी (शुक्रवार) — राजस्थान
14 सितंबर — दूसरा शनिवार / ओणम (त्योहार) — पूरे भारत में और खासतौर पर केरल में
15 सितंबर — रविवार / थिरुवोनम (त्योहार) — पूरे भारत में और खासतौर पर केरल में
16 सितंबर — ईद-ए-मिलाद (सोमवार) — पूरे भारत में
17 सितंबर — इंद्र जात्रा (मंगलवार) — सिक्किम
18 सितंबर — श्री नारायण गुरु जयंती (बुधवार) — केरल
अगले हफ्ते का लॉन्ग वीकेंड
21 सितंबर — श्री नारायण गुरु समाधि (शनिवार) — केरल
22 सितंबर — रविवार — पूरे भारत में
23 सितंबर — शहीदों की शहादत दिवस (सोमवार) — हरियाणा
सितंबर के अंत में भी चौथे शनिवार और आखिरी रविवार — 28 और 29 सितंबर को छुट्टियां रहेंगी।
RBI - सितंबर में छुट्टियों की लिस्ट