Get App

Online Payment: 1 अप्रैल से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, जानिए क्या होगा फायदा

RBI ने कहा है कि डिजिटल पेमेंट से जुड़े हर ट्रांजेक्शन के लिए कम से कम दो ऑथेंटिकेशन फैक्टर का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए केंद्रीय बैंक ने कई विकल्प दिए हैं। इनमें पासवर्ड्स या पासफ्रेजेज, पिन, एसएमएस आधारित ओटीपी सहित कई विकल्प शामिल हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 27, 2026 पर 5:20 PM
Online Payment: 1 अप्रैल से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, जानिए क्या होगा फायदा
केंद्रीय बैंक की गाइडलाइंस में कहा गया है कि सभी इश्यूअर्स-बैंक, कार्ड नेटवर्क और फिनटेक को कस्टमर्स को ऑथेंटिकेशन मेथड्स का चॉइस ऑफर करना होगा।

ऑनलाइन पेमेंट का तरीका 1 अप्रैल से बदलने जा रहा है। इसकी वजह आरबीआई का नया नियम है। केंद्रीय बैंक ने सभी डिजिटल ट्रांजेक्शंस के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को जरूरी बना दिया है। इसका मतलब है कि डिजिटल पेमेंट के लिए सिक्योरिटी अभी के मुकाबले बढ़ जाएगी।

कम से कम दो ऑथेंटिकेशन फैक्टर का इस्तेमाल

RBI ने कहा है कि डिजिटल पेमेंट से जुड़े हर ट्रांजेक्शन के लिए कम से कम दो ऑथेंटिकेशन फैक्टर का इस्तेमाल होना चाहिए। इसके लिए केंद्रीय बैंक ने कई विकल्प दिए हैं। इनमें पासवर्ड्स या पासफ्रेजेज, पिन, एसएमएस आधारित ओटीपी, हार्डवेयर टोकन या कार्ड, साफ्टवेयर आधारित ऑथेंटिकेशन टोकन और फिंगरप्रिंट्स या फेशियल रिकॉग्निशन जैसे बायोमीट्रिक शामिल हैं।

कस्टमर्स को ऑथेंटिकेशन के कई विकल्प देने होंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें