Paripoorna Mediclaim Ayush Bima: वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) ने परिपूर्ण मेडीक्लेम आयुष बीमा लॉन्च किया है। यह एक ऑप्शनल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है जिसे CGHS (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) बेनेफेशियरीज के लिए मेडिकल कवरेज बढ़ाने के लिए लाया गया है। इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि यह मौजूदा सीजीएचएस फैसिलिटीज का दायरा बढ़ा सके। परिपूर्ण मेडीक्लेम आयुष बीमा जल्द ही न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (New India Assurance Company Limited) के ऑफिसों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सीजीएचएस बेनेफिशयरीज के रिटेल प्रोडक्ट के तौर पर उपलब्ध होगा। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एक सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनी है जिस पर सरकार का मालिकाना हक है और इसका काम मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस देखती है।
Paripoorna Mediclaim Ayush Bima: खास बातें
परिपूर्ण मेडीक्लेम आयुष बीमा एक ऑप्शनल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है। इसके तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके तहत देश भर में फैले हॉस्पिटल के लंबे नेटवर्क में मॉडर्न प्रोसीजर्स के तहत कवरेज मिलेगा। यह स्कीम सिर्फ सीजीएचएस बेनेफिशयरीज के लिए है और एक पॉलिसी के तहत छह मेंबर्स को कवरेज मिलेगा। इस मेडिक्लेम के तहत देश भर में फैले इसके नेटवर्क हॉस्पिटल में भर्ती होने पर इंडेम्निटी-बेस्ट हॉस्पिटल कवरेज मिलेगा, जिसमें ₹10 लाख और ₹20 लाख तक का बीमा उपलब्ध हैं।
इस मेडीक्लेम प्लान के तहत बेनेफिशयरीज बीमा कंपनी और सब्सक्राइबर के बीच 70:30 या 50:50 के को-पेमेंट स्ट्रक्चर्स में कोई एक विकल्प चुन सकते हैं। इसमें प्रीमियम के प्रिफरेंस के आधार पर फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। हॉस्टिपल के कमरे के लिए हर दिन के रेंट को बीमित राशि यानी सम इंश्योर्ड के अधिकतम 1% और आईसीयू के लिए 2% तक सीमित किया गया है। पॉलिसी के तहत 30-दिनों का प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और 60-दिनों का पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन कवरेज शामिल है। आयुष इलाज में इन-पेशेंट केयर के लिए बीमित राशि के 100% तक कवरेज दिया गया है। मॉडर्न ट्रीटमेंट्स के कवरेज को सम इंश्योर्ड के 25% तक कैप किया गया है, जिसे ऑप्शनल राइडर के जरिए बढ़ाकर 100% तक किया जा सकेगा। अगर किसी साल क्लेम नहीं किया है तो 10% का कम्युलेटिव बोनस मिलेगा जिसकी कैप सम इंश्योर्ड के 100% पर फिक्स किया गया है
आम पॉलिसीज से कैसे है अलग?
रेगुलर पॉलिसिजी की तुलना में यह योजना 70:30 विकल्प के तहत 28% डिस्काउंट और 50:50 ऑप्शन के तहत 42% डिस्काउंट पर उपलब्ध है। खास बात यह है कि इस पॉलिसी पर कोई जीएसटी नहीं लगता, जिससे सब्सक्राइबर्स के लिए लागत कम रहती है।