Paytm FASTag का अभी भी कर रहे हैं इस्तेमाल? तुरंत इस तरीके से दूसरे बैंक में करें पोर्ट, बचे हैं बस 2 दिन

Paytm FASTag: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के खिलाफ नियामक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पेटीएम की फास्टैग समेत सभी सर्विस प्रभावित हो रही है। एनएचएआई (NHAI) ने पेटीएम फास्टैग यूजर्स टोल प्लाजा पर असुविधा से बचने के लिए 15 मार्च से पहले किसी अन्य बैंक से नया फास्टैग लेने की सलाह दी है

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 3:02 PM
Story continues below Advertisement
NHAI ने पेटीएम फास्टैग यूजर्स टोल प्लाजा पर असुविधा से बचने के लिए 15 मार्च से पहले किसी अन्य बैंक से नया फास्टैग लेने की सलाह दी है।

Paytm FASTag: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के खिलाफ नियामक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पेटीएम की फास्टैग समेत सभी सर्विस प्रभावित हो रही है। एनएचएआई (NHAI) ने पेटीएम फास्टैग यूजर्स टोल प्लाजा पर असुविधा से बचने के लिए 15 मार्च से पहले किसी अन्य बैंक से नया फास्टैग लेने की सलाह दी है। इससे नेशनल हाइवे पर यात्रा करते समय जुर्माने या डबल चार्ज से बचने में मदद मिलेगी। क्या आप अभी भी Paytm FASTag का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो आप पेटीएम FASTag को पोर्ट कर सकते हैं या उसे डिएक्टिवेट कर सकते हैं।

अपने Paytm FASTag को निष्क्रिय करने का तरीका

1. फास्टैग पेटीएम पोर्टल पर लॉगइन करें। इसमें यूजर आईडी, वॉलेट आईडी और पासवर्ड डालना होगा।


2. अब फास्टैग नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और वैरिफिकेशन के लिए जरूरी कई अन्य जानकारियां डालनी होंगी।

3. पेज को नीचे स्क्रॉल करें और हेल्प एंड सपोर्ट विकल्प पर क्लिक करें।

4. अब ‘Need Help With Non-Order Related Queries?’ पर टैप करें।

5. इसके बाद फास्टैग प्रोफाइल अपडेट करने से जुड़ी क्वेरीज विकल्प चुनें।

6. यहां आई वांट टू क्लोज माई फास्टैग विकल्प का चयन करना होगा और आगे के स्टेप्स का पालन करना होगा।

अपने FASTag को Paytm से पोर्ट करने का तरीका

1. Paytm से FASTag को पोर्ट या ट्रांसफर करने के लिए, उस बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करें जिसमें आप अपना FASTag ट्रांसफर कर रहे हैं।

2. उन्हें बताएं कि आप स्विच करना चाहते हैं।

3. आवश्यक जानकारी दें और पोर्टिंग हो जाएगी।

पेटीएम के बयान के अनुसार आरबीआई के नोटिस से यूजर्स के सेविंग अकाउंट, वॉलेट, फास्टैग और एनसीएमसी खातों में जमा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Paytm फास्टैग यूजर्स को 15 मार्च तक करना है ये काम, वरना बाद में फंस सकते हैं आप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।