Pension New Rule: केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए उन कर्मचारियों को राहत दी है। वह कर्मचारी जो सालाना वेतन बढ़ोतरी से ठीक एक दिन पहले यानी 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होते हैं। अब ऐसे कर्मचारियों को नोटिनल इंक्रीमेंट दिया जाएगा, ताकि उनकी पेंशन सही तरीके से तय हो सके। यह फैसला उन हजारों कर्मचारियों के लिए राहत है जो अब तक केवल एक दिन के फर्क से इंक्रीमेंट से छूट जाते थे। हालांकि यह इंक्रीमेंट वास्तविक नहीं होगा, लेकिन इससे पेंशन में सीधा फायदा मिलेगा, जो रिटायरमेंट के बाद की सुरक्षा के लिए अहम है।
