Pensioners Life Certificate: 31 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन

Life Certificate: मोदी सरकार ने पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकटे जमा करने में राहत दी है

अपडेटेड Dec 03, 2021 पर 9:05 PM
सरकार ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है

Life Certificate: मोदी सरकार ने पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकटे जमा करने में राहत दी है। सरकार ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख ऑनलाइन और ऑफलाइन 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है। पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में आ रही दिक्कतों के कारण यह समयसीमा 30 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया है।

डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर (Department Of Pension And Pensioners Welfare) ने एक ऑफिस मेमोरंडम (Office Memorandum) के माध्यम से इसकी जानकारी दी कि लाइफ सर्टिफिकेट पेंशनर्स 31 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं।

पेंशनर्स को बिना रूकावट अपनी पेंशन पाने के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra or life certificate) जमा करना होगा। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने से पता चलेगा कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नहीं।


घर से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। ये काम अब आप अपनी सहूलियत से घर बैठे कर सकते हैं। यहां आपको उन ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिये आप अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

यहां जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने कहा कि पेंशनभोगी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस या डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा का उपयोग करके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

ये बैंक दे रहे हैं सर्विस

डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच एक गठबंधन है, वे ग्राहक के दरवाजे पर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 12 बैंकों की गिनती में भारतीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक आदि शामिल है।

ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल है। आप वेबसाइट (doorstepbanks.com या www.dsb.imfast.co.in/doorstep/login) या डोरस्टेप बैंकिंग, मोबाइल एप्लिकेशन या टोल-फ्री नंबर (18001213721 या 18001037188) पर कॉल करके बैंक की डोरस्टेप सेवा अपने लिये बुक कर सकते हैं।

एजेंट आएगा आपके घर

एक एजेंट अपॉइंटमेंट के मुताबिक तारीख और समय पर आपके घर आएगा और लाइफ सर्टिफिकेट ऐप का इस्तेमाल कर ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र ले लेगा। हालांकि, बैंक इस सर्विस के लिए कुछ शुल्क लेगा। SBI इस सर्विस के लिए 75 रुपये प्लस जीएसटी लेता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।