Get App

Personal Finance: क्या आप भी नवनीत सिंघल की तरह सेविंग्स करते हैं? जानिए इसमें कितना लॉस है

नवनीत सिंघल हर महीने इनकम से एक निश्चित अमाउंट सेविंग्स के लिए अलग कर देते हैं। यह पैसा सेविंग्स अकाउंट में रहता है। इस तरह उनके सेविंग्स अकाउंट में काफी ज्यादा पैसा जमा हो गया है। इस पर उन्हें सालाना करीब 4 फीसदी का रिटर्न मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2024 पर 1:17 PM
Personal Finance: क्या आप भी नवनीत सिंघल की तरह सेविंग्स करते हैं? जानिए इसमें कितना लॉस है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपके पैसे पर मिलने वाला रिटर्न इनफ्लेशन रेट से ज्यादा नहीं है तो इसका मतलब है कि आपके पैसे की वैल्यू घट रही है।

नवनीत सिंघल 48 साल के हैं। वह एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका काफी जोर सेविंग्स पर रहा है। हर महीने वह अपनी इनकम का कुछ हिस्सा बचा लेते हैं। इससे उनके सेविंग्स अकाउंट्स में काफी पैसा जमा हो गया है। लेकिन, वह कभी इस पैसे को निवेश करने के बारे में नहीं सोचते हैं। ना तो वह म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं और न ही किसी दूसरे इनवेस्टमेंट ऑप्शन में। उन्हें पता है कि इस पैसे को सही जगह निवेश करने पर उन्हें ज्यादा रिटर्न मिलेगा। लेकिन, वह निवेश को टालते रहते हैं।

आप गंवा सकते हैं ज्यादा रिटर्न का मौका

सिंघल को अपने बैंक सेविंग्स अकाउंट में जमा पैसे पर 4 फीसदी रिटर्न मिलता है। इधर, स्टॉक मार्केट्स ने पिछले 3-4 सालों में शानदार रिटर्न दिए हैं। पिछले तीन साल में म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीमों का औसत CAGR रिटर्न 20 फीसदी रहा है। इसका मतलब है कि सिंघल ने अगर तीन साल पहले 5 लाख रुपये का निवेश इक्विटी फंड में किया होता तो आज उनका पैसा बढ़कर 7.5 लाख रुपये (15 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से) हो गया होता। लेकिन, उन्हें सेविंग्स अकाउंट में जमा अपने पैसे पर सिर्फ 60,000 रुपये इंटरेस्ट मिला है।

सिर्फ हर महीने पैसे बचाना काफी नहीं 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें