क्या आपको फोन पर फ्लैश सेल का मैसेज मिला है? छुट्टी के दिन ऐसे ज्यादा मैसेजेज फोन पर आते रहते हैं। वे इतने अट्रैक्टिव होते हैं कि खुद को रोकना मुश्किल हो जाता है। आप जल्दबाजी में ऐसी खरादीरी कर लेते हैं, जिसकी जरूरत आपको नहीं थी। अगर पहले की गई ऐसी खरीदारी को याद करें तो आप पाएंगे कि शायद ही कभी उस चीज का आपने इस्तेमाल किया होगा। यह भी हो सकता है कि खरीदने के बाद आप उसे भूल गए होंगे। आप ऐसा करने वाले अकेले नहीं हैं।
