सिप से बड़ा फंड तैयार करने की जब बात होती है तो 15×15×15 सिप रूल की चर्चा जरूर होती है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह इनवेस्टमेंट का सबसे आसान नियम है। देखने में यह आसान लगता है। हर महीने 15,000 रुपये निवेश 15 साल का तक करना है। सालाना 15 फीसदी रिटर्न मान लिया जाए तो 15 साल बाद आपके लिए 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाता है। लेकिन, यह रूल सिर्फ देखने में आसान लगता है।
