Personal Loan Interest Rate: हम सभी पर्सनल लोन की जरूरत को समझते हैं। दूसरे लोन के उलट पर्सनल लोन का इस्तेमाल कहीं भी किया जा सकता है। पर्सनल लोन का इस्तेमाल कार खरीदने, एजुकेशन फीस, घूमने के लिए, शादी और मेडिकल बिल चुकाने के लिए ले सकते हैं। पर्सनल लोन सभी के लिए वन-स्टॉप समाधान हो सकता है। इस प्रकार के लोन आवेदन करने वालों को परेशानी से बचाते हैं। हालांकि, पर्सनल लोन को अनसिक्योर्ड लोन की गिनती में रखा जाता है। ये लोन कॉलेटरल लोन की तरह नहीं होते। यानी, बैंक के पास कुछ भी गिरवी नहीं रखना होता।
पर्सनल लोन लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
पर्सनल लोन लेते समय आवेदक को चुकाने के लिए लोन का समय और और ब्याज दरों पर रिसर्च जरूर करनी चाहिए। पर्सनल लोन छोटे समय के लिए अच्छे हैं लेकिन इस लोन का चुनाव अपने चुकाने की क्षमता और समये के मुताबिक लें। अगर आप जानना चाहते हैं कि पर्सनल लोन पर कहां सबसे कम ब्याज मिल रहा है। यहां हम आपकों बैंक के इंटरेस्ट के बारे में बता रहे हैं।
पर्सनल लोन लेने के लिए ये है नियम
पर्सनल लोन का फायदा उठाने के लिए एक वेतनभोगी व्यक्ति की आयु 21-60 साल के बीच होनी चाहिए। सेल्फ इंप्लॉइड की उम्र 22 से 55 साल होनी चाहिए। और एक स्व-नियोजित आवेदक की आयु 22-55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनभोगी और अपना काम करने वालों को न्यूनतम 50,000 रुपये का लोन मिल सकता है। लोन की अधिकतम सीमा वेतनभोगी व्यक्ति के लिए 25 लाख रुपये है। वहीं अपना का करने वाले आवेदक को 50 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। पर्सनल लोन 3 साल से लेकर 5 लाख रुपये के लिए मिल सकता है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 10.70%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 11.2%