Get App

Personal Loan: पर्सनल लोन लेने से पहले इन बातों का रखेंगे ध्यान तो काफी फायदे में रहेंगे

ज्यादातर लोग सिर्फ इंटरेस्ट रेट पर गौर करते हैं और कम इंटरेस्ट रेट देखकर लोन ले लेते हैं। लेकिन, यह ध्यान रखना जरूरी है कि पर्सनल लोन के साथ कई दूसरे चार्जेज भी जुड़े होते हैं। इनमें प्रोसेसिंग फीस, डॉक्युमेंटेशन फीस, इंश्योरेंस प्रीमियम आदि शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 2:39 PM
Personal Loan: पर्सनल लोन लेने से पहले इन बातों का रखेंगे ध्यान तो काफी फायदे में रहेंगे
लोन का पीरियड जितना ज्यादा होगा, आपको उतना ज्यादा इंटरेस्ट चुकाना होगा।

पर्सनल लोन लेना बहुत आसान है। जल्द एप्रूवल, कम पेपरवर्क और पैसा कुछ ही घंटों में बैंक अकाउंट में आ जाता है। इस वजह से ज्यादातर ग्राहक लोन के नियम और शर्तों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। चूंकि पर्सनल लोन अनसेक्योर्ड होता है, जिससे बैंक के लिए रिस्क ज्यादा होता है। इस रिस्क की भरपाई बैंक ज्यादा इंटरेस्ट रेट और पेनाल्टी के सख्त नियम जैसे दूसरे तरीकों से करते हैं। छोटी सी गलती की ग्राहक को बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। इसलिए पर्सनल लोन लोन लेने से पहले कुछ खास बातों को जान लेना जरूरी है।

बैंक इंटरेस्ट रेट के अलावा दूसरे चार्जेज भी वसूलते हैं

ज्यादातर लोग सिर्फ इंटरेस्ट रेट पर गौर करते हैं और कम इंटरेस्ट रेट देखकर लोन ले लेते हैं। लेकिन, यह ध्यान रखना जरूरी है कि पर्सनल लोन के साथ कई दूसरे चार्जेज भी जुड़े होते हैं। इनमें प्रोसेसिंग फीस, डॉक्युमेंटेशन फीस, इंश्योरेंस प्रीमियम आदि शामिल हैं। इन चार्जेज की वजह से पर्सनल लोन की वास्तविक कॉस्ट बढ़ जाती है। इसलिए अगली बार पर्सनल लोन लेने से पहले आपको इन चार्जेज के बारे में भी जान लेना ठीक रहेगा।

कम EMI अमाउंट वाले लोन के ऑफर से सावधान

बैंक अक्सर ईएमआई अमाउंट कम रखने के लिए लोन का पीरियड बढ़ा देते हैं। ग्राहक कम EMI अमाउंट देखकर जल्द लोन के ऑफर को एक्सेप्ट कर लेता है। लेकिन, इस बात पर कम लोग ध्यान देते हैं कि लोन का पीरियड जितना ज्यादा होगा, आपको उतना ज्यादा इंटरेस्ट चुकाना होगा। 12 फीसदी इंटरेस्ट रेट पर 5 लाख रुपये का 5 साल के लोन पर आपको करीब 1.7 लाख रुपये का इंटरेस्ट चुकाना होता है। अगर लोन के पीरियड को बढ़ाकर 7 साल कर दिया जाए तो इंटरेस्ट बढ़कर 2.3 लाख रुपये हो जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें