PF Account: अपने पीएफ खाते से 90% तक निकालकर चुका सकते हैं होम लोन, जानें नियम

PF Account Holders: लंबे समय तक ब्याज चुकाने से बचने के लिए लोग लोन समय से पहले चुकाने का ऑप्शन तलाशते रहते हैं। ईपीएफ खाते में पड़ी रकम इसका विकल्प हो सकती है। ज्यादातर लोगों के मन में अक्सर आता है कि अपने रिटायरमेंट फंड से निकालकर होम लोन चुका दें

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 2:24 PM
Story continues below Advertisement
ज्यादातर लोगों के मन में अक्सर आता है कि अपने रिटायरमेंट फंड से निकालकर होम लोन चुका दें।

PF Account Holders: लंबे समय तक ब्याज चुकाने से बचने के लिए लोग लोन समय से पहले चुकाने का ऑप्शन तलाशते रहते हैं। ईपीएफ खाते में पड़ी रकम इसका विकल्प हो सकती है। ज्यादातर लोगों के मन में अक्सर आता है कि अपने रिटायरमेंट फंड से निकालकर होम लोन चुका दें। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? ये इस बार पर निर्भर करता है आपका होम लोन की ब्याज दर कितनी है। अगर ये आपके पीएफ खाते पर मिलने वाले ब्याज से अधिक है तो आप ईपीएफ अकाउंट से होम लोन चुकाने के बारे में सोच सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या आप होम लोन के लिए ईपीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं।

रिटायरमेंट फंड से होम लोन चुकाने के लिए अपना ब्याज और उम्र का रखें ध्यान

यदि होम लोन की ब्याज दर ईपीएफ दर से अधिक है, तो आप अपने ईपीएफ खाते से होम लोन उतार सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं तो भी आप इस विकल्प को चुन सकते हैं क्योंकि आपके पास पैसा जमा करने के लिए लंबा समय होगा।


90% तक होम लोन चुकाने के लिए निकाल सकते हैं EPF से पैसा

ईपीएफओ होम लोन चुकाने के लिए जमा राशि का अधिकतम 90% निकालने की अनुमति देता है। हालांकि, इसके लिए आपकी सर्विस के 10 साल पूरे होने जरूरी हैं। यह भी ध्यान रखें कि होम लोन किसी राष्ट्रीयकृत बैंक, पंजीकृत सहकारी, राष्ट्रीय आवास बोर्ड जैसी संस्थाओं से लिया गया हो, तभी आप ईपीएफ से पैसा निकाल सकते हैं। होम लोन प्री-पेमेंट योजना के तहत ईपीएफओ सदस्य अपने ईपीएफ खाते से होम लोन का पेमेंट कर सकते हैं। ये याद रखें कि जब तक बहुत जरूरी न हो, पीएफ फंड से पैसा न निकालें।

होम लोन चुकाने के लिए कैसे निकालें पैसे?

ईपीएफओ ई-सेवा पोर्टल पर लॉग इन करें।

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और पासवर्ड डालें।

ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करें।

फॉर्म 31 के माध्यम से क्लेम करें।

अपने बैंक की जानकारी डालें।

पैसे निकालने का कारण चुनें।

अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

जरूरत न हो तो नहीं निकाले पैसा

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक बहुत जरूरी न हो पीएफ से पैसा निकालने से बचना चाहिए। इस पर 8.15 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। पीएफ से जितनी बड़ी रकम निकाली जाएगी, रिटायरमेंट फंड पर उतना ही ज्यादा असर पड़ेगा।नियमों के मुताबिक नौकरीपेशा लोगों को अपनी बेसिक सैलरी का 12 फीसदी पीएफ अकाउंट में जमा करना होता है।

गैर-जिम्मेदाराना आर्थिक नीतियों की घोषणा से बचने की जरूरत: पीएम मोदी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।