PhonePe ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ मिलकर नया Wish Credit Card लॉन्च किया है। यह कार्ड जल्द ही PhonePe ऐप पर ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए मिलेगा। इसका मकसद टियर-2 और टियर-3 शहरों के लोगों और पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वालों को आसान तरीके से क्रेडिट की सुविधा देना है। यह कार्ड एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से जुड़ा होगा, यानी कार्ड के लिए पहले कम से कम 2,000 रुपये की एफडी बनानी होगी। यही एफडी आपकी क्रेडिट लिमिट तय करेगी और साथ ही उस पर ब्याज भी मिलेगा।
Wish Credit Card RuPay नेटवर्क पर जारी किया गया है, जिससे यूजर्स इसे UPI पेमेंट के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ कई रिवार्ड पॉइंट्स के फायदे भी मिलेंगे।
PhonePe ऐप से मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट पर 3% रिवार्ड पॉइंट्स
Scan & Pay या चुनिंदा ई-कॉमर्स खरीदारी पर 1% रिवार्ड पॉइंट्स
हर महीने 15,000 रुपये खर्च करने पर 200 बोनस पॉइंट्स
1 पॉइंट = 1 रुपये के हिसाब से रिडीम किया जा सकेगा
पूरा आवेदन और कार्ड जारी करने का प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल होगा और इसे फेजवाइज लॉन्च किया जाएगा।
PhonePe के पेमेंट्स हेड दीप अग्रवाल ने कहा कि यह साझेदारी यूजर्स को क्रेडिट प्रोडक्ट्स तक आसान पहुंच दिलाने के लिए की गई है। वहीं, बैंक के एमडी और सीईओ गोविंद सिंह ने कहा कि एफडी-बेस्ड कार्ड से यूजर्स को ब्याज कमाई के साथ क्रेडिट हिस्ट्री बनाने का मौका भी मिलेगा। गौरतलब है कि PhonePe के पास 61 करोड़ से ज्यादा यूजर्स और 4.4 करोड़ से अधिक ट्रेडर्स नेटवर्क है।