Travel Loan: घूमना (Travelling) अब ज्यादातर लोगों के लाइफस्टाइल में शामिल होता जा रहा है। काफी लोग अब साल में कम से कम एक ट्रिप पर जाने की योजना बनाते हैं। जैसे-जैसे सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ा है, ऐसी जगह निकलकल सामने आई हैं जहां लोग कम जाते हैं। हाल ही में वियतनाम, कंबोडिया, तुर्की और अन्य देश सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रहे हैं। कोई भी ट्रिप प्लान करने में सबसे ज्यादा बजट और खर्च को मैनेज करना होता है। बहुत से लोग अपनी आर्थिक तंगी के कारण घूमने नहीं जा पाते। यहां आपको एक ऑप्शन दे रहे हैं जिसके जरिये आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। कई बैंक ट्रैवल लोन दे रहे हैं।
पर्सनल लोन की तरह होता है ट्रैवल लोन
घूमने के लिए लिए गए लोन को ट्रैवल लोन कहते हैं। हालांकि, ट्रैवल लोन कुछ और नहीं पर्सनल लोन ही होता है। ट्रैवल लोन घरेलू और इंटरनेशनल ट्रिप के लिए लिया जा सकता है। ये एक तरह का अनसिक्योर्ड लोन है। यानी आपके इसके लिए कुछ भी गिरवी नहीं रखना है। लोन में एयरफेयर, ट्रैवर और ट्रैवल एक्सेसररी की कॉस्ट का लोन ले सकते हैं। अभी देश में कई लोग ट्रैवल लोन ले रहे हैं।
ट्रैवल लोन पर इंटरेस्ट रेट
एक्सिस बैंक से लोग 15 लाख रुपये तक का ट्रैवल लोन ले सकते हैं। एक्सिस बैंक में ब्याज दर सालाना 10.25 प्रतिशत है और लोन के पेमेंट के लिए 60 महीने यानी 5 साल का समय दिया जाता है। ट्रैवल लोन लेने का प्रोसेस पर्सनल लोन की ही तरह होता है। ये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिया जा सकता है। ट्रैवल लोन के लिए बैंकों को आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, ट्रैवल इंश्योरेंस, बुक किए गए टिकट और ट्रैवल डिटेल्स देनी होती है।
Bankbazaar.com के मुताबिक एचडीएफसी बैंक फिलहाल ट्रैवल लोन पर 10.50 फीसदी तक का ब्याज ले रहा है। लोग बैंक से 40 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं और इसे 60 महीने में चुकाना होगा। टाटा कैपिटल के ट्रैवल लोन पर ब्याज दर 10.99 प्रतिशत तक है। टाटा कैपिटल से 25 लाख रुपये तक का ट्रैवल लोन लिया जा सकता है और इसे चुकाने के लिए 72 महीने का समय मिलेगा।