Get App

Platinum Rate Today: आज 20 मार्च को प्लैटिनम हुआ सस्ता, जानिये रेट

Platinum Rate Today: आज दूसरे नवरात्रि के दिन शुक्रवार को फिर प्लैटिनम सस्ता हुआ है। 20 मार्च 2026 को प्लैटिनम कल की तुलना में करीब 420 रुपये कम हुआ है। दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 6,022 रुपये है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 11:32 AM
Platinum Rate Today: आज 20 मार्च को प्लैटिनम हुआ सस्ता, जानिये रेट
Platinum Rate: आज 20 मार्च को प्लैटिनम सस्ता हुआ है।

Platinum Rate Today: आज दूसरे नवरात्रि के दिन शुक्रवार को फिर प्लैटिनम सस्ता हुआ है। 20 मार्च 2026 को प्लैटिनम कल की तुलना में करीब 420 रुपये कम हुआ है। दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 6,022 रुपये है। यानी, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 60,220 रुपये है। देश के ज्यादातर राज्यों और शहरों में प्लैटिनम की कीमत लगभग एक जैसी है।

देश के बड़े शहरों में मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, इंदौर में एक ग्राम में प्लैटिनम की कीमत 60,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

आखिर क्यों प्लैटिनम खरीद रहे हैं लोग?

इस समय सोने की कीमत काफी ऊंचे स्तर पर चल रही है और करीब 10 ग्राम सोना 1.60 लाख रुपये के आसपास बिक रहा है, जबकि प्लैटिनम लगभग 60,220 रुपये में मिल रहा है। दोनों के दाम में बड़ा अंतर होने की वजह से अब कई लोग प्लैटिनम को एक किफायती और अलग विकल्प के रूप में देखने लगे हैं। खासकर युवा वर्ग को इसका मॉडर्न और स्टाइलिश लुक पसंद आ रहा है, इसलिए शादी और सगाई जैसे मौकों पर भी इसकी मांग बढ़ रही है। हालांकि खरीदारी करते समय प्लैटिनम का ताजा रेट, उसकी शुद्धता और मेकिंग चार्ज जरूर जांच लेना चाहिए, क्योंकि इसकी कीमत बाजार के हिसाब से बदलती रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें