देश में सोने के भाव में गिरावट जारी है। 20 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मुंबई में कीमत 150270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले 19 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में भारी गिरावट देखी गई। यह 7,000 रुपये या 4.37 प्रतिशत टूटकर 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
गिरावट के पीछे बढ़ती महंगाई की चिंताएं, पॉलिसी रेट्स पर केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी प्रमुख कारण हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,678.69 डॉलर प्रति औंस है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 150420 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 150270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट है। 19 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 259900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 17,800 रुपये या लगभग 7 प्रतिशत गिरकर 2,38,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 70.49 डॉलर प्रति औंस है।