Platinum Rate Today: आज मंगलवार 28 अप्रैल को प्लैटिनम सस्ता हुआ है। प्लैटिनम के दाम कल की तुलना में आज 800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुए हैं। देश के ज्यादातर सभी राज्यों में प्लैटिनम की कीमत एक जैसी रहती है और आज प्लैटिनम 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी आज 28 अप्रैल को प्लैटिनम खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रेट जान लें।
देश के कई बड़े शहरों में प्लैटिनम की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में इसका रेट करीब 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है और इसमें ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा।
वहीं दूसरी ओर सोना अभी भी महंगा बना हुआ है। 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.50 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। इसकी वजह से लोगों की खरीदारी का ट्रेंड बदल रहा है। अब ग्राहक महंगे 24 और 22 कैरेट सोने की बजाय 18, 14 या 9 कैरेट ज्वैलरी की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं।
महंगाई के दबाव में ग्राहक अब कम कीमत में अच्छे डिजाइन और बेहतर वैल्यू चाहते हैं। इसी को देखते हुए ज्वैलर्स भी हल्के और बजट-फ्रेंडली डिजाइन लॉन्च कर रहे हैं। वहीं प्लैटिनम भी धीरे-धीरे खासकर युवाओं के बीच पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है।
प्लैटिनम की कीमत - मंगलवार 28 अप्रैल 2026