Get App

Platinum Rate Today: बुधवार को प्लैटिनम में आई तेजी, जानिये 15 अप्रैल का रेट

Platinum Rate Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को प्लैटिनम में तेजी रही। कल की तुलना में आज प्लैटिनम का रेट करीब 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। देश में प्लैटिनम की कीमत 62,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 15, 2026 पर 10:25 AM
Platinum Rate Today: बुधवार को प्लैटिनम में आई तेजी, जानिये 15 अप्रैल का रेट
Platinum Rate Today: आज 15 अप्रैल को प्लैटिनम महंगा हुआ है।

Platinum Rate Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को प्लैटिनम में तेजी रही। कल की तुलना में आज प्लैटिनम का रेट करीब 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। देश में प्लैटिनम की कीमत 62,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर आप भी प्लैटिनम की ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले 15 अप्रैल का रेट जान लें।

देश के बड़े राज्यों-शहरों में प्लैटिनम का रेट

देश में प्लैटिनम की कीमतें आमतौर पर सभी बड़े शहरों में एक जैसी रहती हैं। बुधवार 15 अप्रैल को 10 ग्राम प्लैटिनम का भाव करीब 62,420 रुपये रहा, जबकि 1 ग्राम की कीमत लगभग 6,242 रुपये दर्ज की गई। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में रेट में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला।

वहीं दूसरी ओर, सोने की कीमतें इन दिनों काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं और 10 ग्राम का रेट करीब 1.50 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। इसका असर खरीदारी के तरीके पर भी दिख रहा है। पहले जहां लोग 24 और 22 कैरेट गोल्ड को ज्यादा खरीदते थे, अब कई ग्राहक बजट के हिसाब से 18, 14 और 9 कैरेट ज्वैलरी की ओर बढ़ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें