Platinum Rate Today: आज बुधवार 29 अप्रैल को प्लैटिनम फिर सस्ता हो गया है। प्लैटिनम के दाम कल की तुलना में आज 900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुए हैं। आज प्लैटिनम 59,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी आज 28 अप्रैल को प्लैटिनम खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रेट जान लें।
देश के बड़े शहरों में इन दिनों प्लैटिनम की कीमत लगभग एक ही स्तर पर बनी हुई है। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में इसका रेट करीब 59,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने से यह बाजार फिलहाल शांत नजर आ रहा है।
दूसरी तरफ सोना अब भी काफी महंगा बना हुआ है। 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.50 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों की खरीदारी की सोच बदल रही है। पहले जहां लोग 24 और 22 कैरेट सोना ज्यादा लेते थे, अब कई ग्राहक अपने बजट के हिसाब से 18, 14 या 9 कैरेट ज्वैलरी चुन रहे हैं।
महंगाई के असर से ग्राहक अब कम दाम में अच्छा डिजाइन और सही वैल्यू चाहते हैं। इसी वजह से ज्वैलर्स भी हल्के वजन और किफायती ज्वैलरी के नए विकल्प पेश कर रहे हैं। वहीं प्लैटिनम भी धीरे-धीरे खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि इसका लुक सिंपल और मॉडर्न माना जाता है।
प्लैटिनम की कीमत - बुधवार 29 अप्रैल 2026