Get App

आज PM मोदी ने नहीं किया कोई ऐलान, अब क्या 25 दिसंबर को आएगी पीएम किसान की 10वीं किश्त?

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात सरकार द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती के तौर-तरीकों कृषि कार्यक्रम के समापन समारोह को ऑनलाइन संबोधित किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2021 पर 3:09 PM
आज PM मोदी ने नहीं किया कोई ऐलान, अब क्या 25 दिसंबर को आएगी पीएम किसान की 10वीं किश्त?
आज PM मोदी ने नहीं किया कोई ऐलान, अब क्या 25 दिसंबर को आएगी पीएम किसान की 10वीं किश्त?

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात सरकार द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती के तौर-तरीकों कृषि कार्यक्रम के समापन समारोह को ऑनलाइन संबोधित किया। ज्यादातर किसान उम्मीद कर रहे थे कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किश्त देने को लेकर कुछ घोषणा करेंगे या पैसा ट्रांसफर करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभी किसानों को 10वीं किश्त के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि बीते 6-7 साल में बीज से लेकर बाज़ार तक, किसान की आय को बढ़ाने के लिए एक के बाद एक अनेक कदम उठाए गए हैं। मिट्टी की जांच से लेकर सैकड़ों नए बीज तक, पीएम किसान सम्मान निधि से लेकर लागत का डेढ़ गुणा MSP तक,सिंचाई के सशक्त नेटवर्क से लेकर किसान रेल तक अनेक कदम उठाए हैं।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें