Get App

PM Kisan: किसानों को कब मिलेगी पीएम किसान की 22वीं किश्त? जानिए पूरी डिटेल

PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 7:29 PM
PM Kisan: किसानों को कब मिलेगी पीएम किसान की 22वीं किश्त? जानिए पूरी डिटेल
PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है।

PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह अमाउंट डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक सरकार इस योजना के तहत 21 किश्तें जारी कर चुकी है। हाल ही में 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से 21वीं किश्त जारी की। इस किश्त में करीब 18,000 करोड़ रुपये की अमाउंट 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई। अब तक कुल मिलाकर इस योजना के तहत 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा किसानों को दिए जा चुके हैं। अब किसानों के मन में यही सवाल है कि उन्हें अगली 22वीं किश्त कब मिलेगी।

22वीं किश्त कब आएगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक PM Kisan की 22वीं किश्त फरवरी 2026 में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वह अपनी पात्रता, e-KYC और बैंक से जुड़ी जानकारी समय रहते पूरी कर लें।

PM Kisan योजना क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें