PM Kisan 22nd Instalment Update: PM Kisan योजना से जुड़े लाखों किसान 2,000 रुपये की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी, ऐसे में मौजूदा पैटर्न को देखें तो अगली किस्त फरवरी से मार्च 2026 के बीच आने की संभावना है।
