Get App

PM Kisan: दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! इस दिन आपके खाते में आएंगे ₹2,000

PM Kisan 24th Instalment: दिवाली से ठीक पहले किसानों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। 30 अक्टूबर को किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होगी। इसके तहत पात्र किसानों के खातों में ₹2,000 सीधे भेजे जाएंगे। इसके लिए बैंक खाते से Aadhaar लिंकिंग और e-KYC पूरा होना अनिवार्य है। पोर्टल पर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने का तरीका और e-KYC का प्रोसेस जानिए

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 1:29 PM
PM Kisan: दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! इस दिन आपके खाते में आएंगे ₹2,000
इसके लिए बैंक खाते से Aadhaar लिंकिंग और e-KYC पूरा होना अनिवार्य है

PM Kisan 24th Instalment Release Date: दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात देने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त कल, 30 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।

इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी, जो त्योहारी सीजन में किसानों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी।

क्या है PM-KISAN योजना?

छोटे और सीमांत किसान परिवारों को सीधी आय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई 'पीएम-किसान' योजना दुनिया के सबसे बड़े डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) कार्यक्रमों में से एक है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष कुल ₹6,000 की वित्तीय सहायता देती है। यह राशि ₹2,000-₹2,000 की तीन किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें