Get App

PM Kisan: इस तारीख से पहले निपटा लें यह काम, वरना नहीं ले पाएंगे पीएम किसान की 11वीं किस्त का लाभ

PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की अगली किस्त बिना किसी परेशानी के लेना चाहते हैं तो तुरंत अपना ईकेवाईसी (eKYC) पूरी कर लें

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2022 पर 10:24 AM
PM Kisan: इस तारीख से पहले निपटा लें यह काम, वरना नहीं ले पाएंगे पीएम किसान की 11वीं किस्त का लाभ
PM Kisan: इस तारीख से पहले निपटा लें यह काम, वरना नहीं ले पाएंगे पीएम किसान की 11वीं किस्त का लाभ

PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की अगली किस्त बिना किसी परेशानी के लेना चाहते हैं तो तुरंत अपना ईकेवाईसी (eKYC) पूरी कर लें। ये प्रक्रिया 31 मार्च से पहले निपटा लें, ताकि 11 वीं किस्त का लाभ आप उठा सकें। आपको याद होना चाहिए की बीते साल सरकार ने सभी किसानों के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य कर दी थी। लेकिन कुछ कारणों से eKYC को रोक दिया गया था लेकिन अब इसे आधिकारिक वेबसाइट पर फिर से एक्टिव कर दिया गया है। अब किसान अपनी पूरी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

पीएम किसान लाभार्थी के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य

पिछले साल मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत सभी किसानों के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य कर दी थी। आधिकारिक वेबसाइट कहती है कि आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर पर ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें। जबकि, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए, निकटतम सीएससी केंद्रों में जाना होगा।

यह काम आप घर बैठे पीएम किसान मोबाइल एप या लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें