PM Kisan: मोदी सरकार की एक और योजना, किसानों के खाते में आएंगे 15 लाख रुपये, यहां करना होगा अप्लाई

PM Kisan FPO Yojana: मोदी सरकार किसानों के लिए कई सारी योजनाएं चला रही है। किसानों को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने के लिए सरकार पीएम किसान योजना चला रही है। किसानों को पीएम किसान योजना के तहत जल्द 14वीं किश्त दी जानी है। सरकार किसानों को बिजनेस शुरू करने के लिए भी पैसा देती है

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan FPO Yojana: मोदी सरकार किसानों के लिए कई सारी योजनाएं चला रही है।

PM Kisan FPO Yojana: मोदी सरकार किसानों के लिए कई सारी योजनाएं चला रही है। किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए सरकार पीएम किसान योजना चला रही है। किसानों को पीएम किसान योजना के तहत जल्द 14वीं किश्त दी जानी है। सरकार किसानों को बिजनेस शुरू करने के लिए भी पैसा देती है। सरकार किसानों को 15 लाख रुपये तक बिजनेस शुरू करने के लिए देती है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे सरकार की योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं।

किसानों को बिजनेस करने के लिए मिलती है आर्थिक मदद

किसानों को FPO योजना के तहत 15 लाख रुपये दिये जाते हैं। इस योजना के तहत किसानों को नया एग्रीकल्चर से जुड़ा कारोबार करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना का उठआने के लिए 11 किसानों को मिलता एक संस्था बनानी होगी। इसमें किसानों को एग्रीकल्चर से जुड़े टूल्स, फर्टिलाइजर, बीज और दवाएं खरीदने में भी मदद मिलेगी। सरकार की योजना के तहत सिर्फ फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।


यहां करना होगा आवेदन

सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर FPO का ऑप्शन दिया होगा, उस पर क्लिक करें। यहां रजिस्ट्रेश फॉर्म पर क्लिक करें और इस फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां भरें। इसके बाद कैंसिल चेक और आईडी प्रूफ को स्कैन करके अपलोड कर दें। फॉर्म को सबमिट कर दें।

यहां करना होगा लॉगिन

राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां पर एफपीओ पर क्लिक करें। आपका लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा। यहां अपना यूजरनेम पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें और लॉगिन कर दें।

सरकार का टारगेट

सरकार ने साल 2023-24 तक 10,000 एफपीओ का गठन करने का टारगेट रखा है। सरकार की योजना किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करना है। उनकी पैदावार की उत्पादकता बढ़ाना है। सरकार उसी दिशा में बड़े कदम उठा रही है।

HAL Share Price: स्टॉक स्प्लिट के चलते रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर, ये है कंपनी की योजना

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 09, 2023 5:54 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।