PM Kisan: कल किसानों के बैंक अकाउंट में आएंगे 2000 रुपये, किसान पहले चेक कर लें लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की अगली किश्त जारी करेंगे। कल किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये आ जाएंगे। यह किश्त बिहार के भागलपुर दौरे के दौरान किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी

अपडेटेड Feb 23, 2025 पर 7:05 AM
PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की अगली किश्त जारी करेंगे।

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की अगली किश्त जारी करेंगे। कल किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये आ जाएंगे। यह किश्त बिहार के भागलपुर दौरे के दौरान किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह 19वीं किश्त होगी, जो किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर के जरिये भेजी जाएगी।

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत सभी भूमि धारक किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की फाइनेंशियल मदद की जाती है। यह सहायता 2,000 रुपये की तीन समान किश्तों में सालाना दी जाती है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किश्त उनके बैंक खातों में सीधे जमा की जाती है।


योजना के फायदे

सभी पात्र किसानों को फाइनेंशियल मदद की जाती है।

डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिये (DBT) पैसे ट्रांसफर किये जाते हैं।

किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान लाखों किसानों को इस योजना का फायदा मिलेगा। यह योजना किसानों को फाइनेंशियल स्थिरता देने के मकसद से शुरू की गई थी। अब तक करोड़ों किसान इससे फायदा हो चुका है।

कौन-कौन उठा सकता है योजना का फायदा?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी है।

किसान सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

अगर कोई इनकम टैक्स भरता है, तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

परिवार में केवल एक सदस्य को ही इस योजना का फायदा मिलेगा।

अगर ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराई गई, तो किश्त अटक सकती है।

कैसे चेक करें किश्त का स्टेटस?

यदि आप देखना चाहते हैं कि आपकी किश्त आई है या नहीं, तो PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।

वेबसाइट खोलें और ‘किसान कॉर्नर’ पर जाएं।

‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ पर क्लिक करें।

अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।

‘Get Data’ पर क्लिक करें।

अब आपकी किश्त की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।

समस्या आने पर कहां करें संपर्क?

अगर किसानों को कोई परेशानी हो रही है, तो वे PM Kisan Yojana हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

155261 या 1800115526 (टोल-फ्री)

011-23381092

ईमेल: pmkisan-ict@gov.in

Jio ने 195 रुपये में लॉन्च किया नया प्लान, 15GB डेटा के साथ फ्री में मिलेगा JioHotstar

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।