PM Kisan: 23वीं किश्त से आने से पहले कर लें ये 3 काम, वरना फंस जाएगा पीएम किसान का पैसा

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी होने के बाद अब किसानों को 23वीं किश्त का इंतजार है। लेकिन अगली किश्त आने से पहले कुछ जरूरी काम पूरे करना बेहद जरूरी है, नहीं तो पैसा अटक सकता है या आपका नाम लिस्ट से हट भी सकता है

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी होने के बाद अब किसानों को 23वीं किश्त का इंतजार है।

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी होने के बाद अब किसानों को 23वीं किश्त का इंतजार है। लेकिन अगली किश्त आने से पहले कुछ जरूरी काम पूरे करना बेहद जरूरी है, नहीं तो पैसा अटक सकता है या आपका नाम लिस्ट से हट भी सकता है। सरकार इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन किस्तों में देती है। लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से किसानों को इसका फायदा नहीं मिल पाता। इसलिए समय रहते अपनी जानकारी सही करना जरूरी है।

1. ई-केवाईसी पूरा करना सबसे जरूरी

अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो आपकी अगली किश्त रुक सकती है। सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है। बिना ई-केवाईसी के पैसा खाते में नहीं आएगा। किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर आसानी से यह प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।


2. आधार और बैंक डिटेल सही रखें

कई बार आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी मैच नहीं होने पर भी पेमेंट अटक जाता है। नाम की स्पेलिंग अलग होना या आधार का बैंक से लिंक न होना बड़ी वजह बनती है। ऐसे में किसान तुरंत अपनी डिटेल अपडेट कर लें।

3. जमीन का रिकॉर्ड अपडेट होना जरूरी

सरकार अब लैंड सीडिंग यानी जमीन के रिकॉर्ड के सत्यापन पर खास ध्यान दे रही है। जिन किसानों के जमीन के दस्तावेज सही तरीके से अपडेट नहीं हैं, उनका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है। इसलिए भूमि रिकॉर्ड को अपडेट और वेरिफाई जरूर कराएं।

कैसे चेक करें स्टेटस?

किसान pmkisan.gov.in पर जाकर Know Your Status या बेनेफिशियरी स्टेटस में अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं। यहां आपको ई-केवाईसी, आधार लिंक और लैंड रिकॉर्ड की स्थिति का पता चल जाएगा।

ई-केवाईसी ऐसे करें पूरा

वेबसाइट पर e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें, आधार नंबर डालें और OTP के जरिए प्रोसेस पूरी करें। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से भी ई-केवाईसी कराया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि 23वीं किश्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आए, तो अभी से ये तीनों काम पूरा कर लें। छोटी सी लापरवाही आपकी पूरी किश्त रोक सकती है।

हर महीने पांच साल तक मिलेंगे 20,500 रुपये, पोस्ट ऑफिस की स्कीम हर महीने कराएगी कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।