PM kisan Samman Nidhi: देश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अगर किसान 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें अप्रैल के पहले हफ्ते में 2,000 रुपये मिल जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके साथ ही एक शर्त ये भी है कि आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों अपने राशन कार्ड की डिटेल अपलोड करनी होगी और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी जमा करनी होगी।
पीएम किसान योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 10 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं।
जानिए कैसे करें घर बैठे रजिस्ट्रेशन
- अब आपको किसान सम्मान निधि के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-सबसे पहले अपने मोबाइल में PMKISAN GOI APP डाउनलोड करें।
-अब ऐप को ओपन कर New Farmer Registration पर क्लिक करें।
-अब आपके स्क्रिन पर आधार डालने का ऑप्शन आएगा। उस पर जाकर आधार नंबर डालें और नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भी लिखें।
-इतनी प्रक्रिया करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फार्म आएगा। इसमें अपना नाम,बैक डिटेल तथा अन्य जानकारी दर्ज करना है।
-पूरी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
अगर आपको इस तरह से रजिस्ट्रेशन करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
-हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606.