Get App

मोदी सरकार कल किसानों के खाते में भेजेगी 2000 रुपये? तुरंत चेक करें अपना अकाउंट- क्या लिखें हुए हैं ये शब्द

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2021 पर 4:48 PM
मोदी सरकार कल किसानों के खाते में भेजेगी 2000 रुपये? तुरंत चेक करें अपना अकाउंट- क्या लिखें हुए हैं ये शब्द
PM Kisan: कल 10वीं किश्त के 2,000 रुपये आएंगे

PM Kisan Samman Nidhi: ज्यादातर किसान आज इस बारे में सोच रहे हैं की क्या उनके खाते में कल 10वीं किश्त के 2,000 रुपये आएंगे या नहीं? मीडिया रिपोर्ट्स में कई दिनों से आ रहा है कि सरकार 15 दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किश्त ट्रांसफर हो सकती है।

वहीं केंद्र सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा ट्रांसफर किया था। अब तक सरकार ने देश के 11.37 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर कर चुकी है।

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 9 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं। अपना स्टेस देखें क्या उसमें कुछ ऐसा लिखा है।

अगर आपके स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending लिखकर आ रहा है तो इसका मतलब होता है कि सरकार ने आपके द्वारा दी गई जानकारी को कन्फर्म कर लिया है। अब जल्द ही आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें