PM Kisan Samman Nidhi: अभी तक नहीं मिले 13वीं किस्त के 2,000 रुपये, बस करना होगा ये छोटा सा काम तुरंत मिलेंगे पैसे

PM Kisan Samman Nidhi: अभी भी कई सारे किसान ऐसे हैं जिनका लिस्ट में नाम होने के बाद भी उनको 13वीं किश्त का फायदा नहीं मिल पाया है। कई सारे किसानों की ऐसी शिकायतें हैं कि उनको 13वीं किश्त के पैसे ट्रांसफर नहीं किए गए हैं। अगर रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रॉसेस सही है तो किश्त डिलीवर कर दी जाती है। लेकिन अगर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में किसी भी तरह की कोई गलती होती है तो किसानों की किश्त अटक जाती है

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 5:01 PM
PM Kisan Samman Nidhi: अभी तक नहीं मिले 13वीं किस्त के 2,000 रुपये, बस करना होगा ये छोटा सा काम तुरंत मिलेंगे पैसे

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार ने किसानों को लिए चलाई जा रही स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत देश भर के करोड़ो किसानों को 13वीं किश्त जारी कर दी है। हालांकि अभी भी कई सारे किसान ऐसे हैं जिनका लिस्ट में नाम होने के बाद भी उनको 13वीं किश्त का फायदा नहीं मिल पाया है। कई सारे किसानों की ऐसी शिकायतें हैं कि उनको 13वीं किश्त के पैसे ट्रांसफर नहीं किए गए हैं। अगर आप भी ऐसे किसानों की लिस्ट में शामिल हैं जिनको योजना का लाभार्थी होने के बाद भी 13वीं किश्त का लाभ नहीं मिल पाया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं तो आपको पैसे मिलेंगे।

इस वजह से अटक सकते हैं पैसे

अगर योजना में रजिस्ट्रेशन करते वक्त आपसे एड्रेस भरने में कोई गलती हो जाती है, या फिर आपने गलत अकाउंट डिटेल भर दिया है या फिर आपने अभी तक इस योजना में केवाईसी (KYC) नहीं कराया है तो आपकी किश्त के पैसे अटक सकते हैं। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkian.gov.in पर जाकर भरी गई गलत जानकारियों को सही कर सकते हैं। जिसके बाद आपके खाते में 13वीं किश्त के पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।

PM-Kisan Scheme: मई से फरवरी तक 24% कम हुए किसान, जानिए लाभार्थी लिस्ट में आखिर क्यों आई कमी


ऐसे मिलेंगे पैसे PM Kisan की 13 वीं किश्त के पैसे

PM Kisan Yojana को पीएम नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को तीन अलग अलग किश्तों के तहत सालाना 6,000 रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत किश्त का लाभ हासिल करने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन भी कराना पड़ता है। अगर रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रॉसेस सही है तो किश्त डिलीवर कर दी जाती है। लेकिन अगर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में किसी भी तरह की कोई गलती होती है तो किसानों की किश्त अटक जाती है। ऐसे में किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkian.gov.in पर जाकर भरी गई गलत जानकारियों को सही कर सकते हैं। जिसके बाद उनके खाते में रुकी हुई किश्त के पैसों को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।