PM Kisan Samman Nidhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 15 नवंबर को देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में 15वीं किश्त ट्रांसफर कर दी। किसानों को 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं। ज्यादातर किसानों को उनके बैंक से आए SMS के जरिये 2,000 रुपये ट्रांसफर होने के बारे में पता चल गया होगा। अगर आपको अभी तक SMS नहीं आया या बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप यहां शिकायत कर सकते हैं, तो आपका पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा।
पीएम किसान की नहीं आई किश्त तो पहले यहां करे शिकायत
अगर आपके अकाउंट में अब तक पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के पैसे नहीं आए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आप यह पता लगा सकते हैं कि आपको 15वीं किश्त के पैसे क्यों नहीं मिले हैं।
अगर आपको अकाउंट में नहीं आए पैसे तो सबसे पहले करें ये काम
सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर फॉर्मर कॉर्नर के नीचे Beneficiary Status पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुल जाएगा।
यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और नीचे दिया कैप्चा कोड डालें।
Get Data पर क्लिक करते ही आपका स्टेटस आपके सामने आ जाएगा। यहां आपको पता चल जाएगा कि पैसा आया या नहीं।
किसान यहां कर सकते हैं शिकायत
अगर अभी तक आपको पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किश्त के पैसे नहीं मिले हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पीएम किसान की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी कॉल करके पूछ सकते हैं कि आपका पैसा अभी तक क्यों नहीं आया है।