PM Kisan Samman Nidhi: अब मोबाइल नंबर के जरिए नहीं जान पाएंगे स्टेटस, देनी होगी ये जानकारी- सरकार ने बदले नियम

PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की अगली 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है

अपडेटेड Feb 24, 2022 पर 10:34 AM
Story continues below Advertisement
PM Kisan Samman Nidhi: अब मोबाइल नंबर के जरिए नहीं जान पाएंगे स्टेटस, देनी होगी ये जानकारी- सरकार ने बदले नियम

PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की अगली 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। सरकार ने पीएम किसान से जुड़े नियम में बदलाव कर दिया है। पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपए की राशि भेजी जाती हो। अब आप अपने स्टेटस को देखना चाहते हैं तो आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर के अलावा ये भी लिखना होगा।

 

पीएम किसान योजना में हुआ बदलाव (change in PM Kisan Yojana)


 

पहले पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) पर जाकर कोई भी अपनी किस्त का स्टेटस देख सकता था, लेकिन अब इस नियम बदल दिया गया है। आपको अब तक स्टेटस या किस्त का पैसा देखने के लिए पहले अपना मोबाइल नंबर डालना होता था, उसके बाद ही आप स्टेटस देख पाते थे। आपको अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर स्टेटस देखने के लिए डालना होता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब किसानों को आगे मिलने वाली किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर की जरूरत होगी।

क्यूं बदला नियम

लंबे समय से ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि कुछ लोग दूसरों के मोबाइल नंबर की मदद से उनके स्टेटस को चेक कर लेते थे, जिसे रोकने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कदम उठाया गया है।

ये किसान नहीं उठा सकते फायदा

-अगर किसान परिवार का कोई सदस्य टैक्स जमा करता है तो उसे योजना का लाभ नहीं दिया जाता। परिवार के सदस्य का मतलब पति-पत्नी और अवयस्क बच्चों से है।

- जिनके पास कृषि योग्य जमीन नहीं है उन्हें पीएम किसान योजना से बाहर रखा गया है।

- अगर आपके पास कृषि योग्य जमनीन दादा या पिता के नाम से है या फिर परिवार के किसी सदस्य के नाम से है तो आपको पीएम किसान का लाभ नहीं मिलेगा।

- अगर कोई कृषि मालिक सरकारी नौकरी में है तो उसे पीएम किसान का लाभ नहीं मिलेगा।

- रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए भी इस योजना से बाहर रखे गए हैं।

- अगर किसी किसान को सालाना 10,000 रुपये पेंशन मिलती है तो वो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।