Get App

PM Kisan Yojana: एक परिवार में कितने लोग ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ, क्या हैं इस बारे में सरकार के नियम

PM Kisan Yojana: PM किसान योजना में एक परिवार से कितने लोग लाभ ले सकते हैं, इसे लेकर सरकार के स्पष्ट नियम हैं। जानिए किन मामलों में एक से ज्यादा सदस्य पात्र हो सकते हैं, आवेदन का तरीका क्या है और किन लोगों को योजना का फायदा नहीं मिलता।

Suneel Kumarअपडेटेड May 19, 2026 पर 2:49 PM
PM Kisan Yojana: एक परिवार में कितने लोग ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ, क्या हैं इस बारे में सरकार के नियम
सरकार के नियमों के मुताबिक PM Kisan योजना में एक परिवार को एक यूनिट माना जाता है।

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी PM किसान योजना देश के किसानों के लिए सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है। यह पैसा 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।

लेकिन अक्सर लोगों के मन में एक सवाल आता है कि अगर एक ही परिवार में कई लोग खेती करते हैं, तो क्या सभी इस योजना का फायदा ले सकते हैं या फिर सिर्फ एक व्यक्ति को ही लाभ मिलता है।

एक परिवार से कितने में कितने लाभार्थी?

सरकार के नियमों के मुताबिक PM Kisan योजना में एक परिवार को एक यूनिट माना जाता है। परिवार का मतलब पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे होते हैं। ऐसे में सामान्य तौर पर एक परिवार से सिर्फ एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें