Get App

PM Kusum Yojana: सिर्फ 10% खर्च करने पर लग जाएगा सोलर पंप, किसानों की होगी लाखों रुपये की कमाई, जानिए कैसे

PM Kusum Yojana: पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप खरीदने पर 60 फीसदी की सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। इसके अलावा सोलर पंप लगाने के लिए 30 फीसदी लोन भी मिलता है। इसके जरिए किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2022 पर 4:08 PM
PM Kusum Yojana: सिर्फ 10% खर्च करने पर लग जाएगा सोलर पंप, किसानों की होगी लाखों रुपये की कमाई, जानिए कैसे
पीएम कुसुम योजना को साल 2019 में शुरू किया गया था।

PM Kusum Yojana: देश में चल रहे बिजली संकट की वजह से फसलों की सिंचाई पर भी असर पड़ रहा है। इसका असर फसलों के उत्पादन पर नजर आ रहा है। ऐसे में किसानों की इस समस्या से निपटने के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार की ओर पीएम कुसुम योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप (Solar Pump) लगाने के लिए सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। किसान इस योजना के तहत जहां 70 से 80 फीसदी सब्सिडी पर सोलर पंप अपने खेत में लगवा सकते हैं। वहीं इसके जरिए वे बेहतर कमाई भी कर सकते हैं।

अगर आप भी सोलर ऊर्जा से शुरू करना चाहते हैं तो फिर सरकार की पीएम कुसुम योजना के साथ जुड़ने की सोच सकते हैं। पीएम कुसुम योजना को साल 2019 में शुरू किया गया था। जिसके बाद इस योजना का विस्तार किया गया है।

सोलर पंप लगाने के लिए 60 फीसदी छूट

इस योजना के तहत किसानों को अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगाने के लिए सिर्फ 10 फीसदी पैसे खर्च करना होता है। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को बैंक अकाउंट में 60 फीसदी पैसे डाल देती हैं। इसमें केंद्र और राज्यों की ओर से बराबर-बराबर यानी 30-30 फीसदी मुहैया कराया जाता है। वहीं बैंक की ओर से 30 फीसदी लोन भी मिलता है। इस लोन को किसान अपनी होने वाली आमदनी से आसानी से चुका सकते हैं। किसानों को इस योजना से काफी फायदा हुआ है। इतना ही नहीं सिंचाई की समस्या भी काफी हद तक खत्म हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें