Credit Cards

मोदी सरकार ने तीसरे टर्म में दी खुशखबरी! GPF पर अप्रैल-जून में मिलेगा 7.1% का इंटरेस्ट

GPF Interest Rate Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने सामान्य प्रॉविडेंट फंड (General Provident Fund - GPF) और अन्य प्रॉविडेंट फंड्स के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है

अपडेटेड Jun 13, 2024 पर 2:56 PM
Story continues below Advertisement
GPF Interest rate: मोदी सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड यानी GPF की ब्याज दर का ऐलान कर दिया है।

GPF Interest Rate Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने सामान्य प्रॉविडेंट फंड (General Provident Fund - GPF) और अन्य प्रॉविडेंट फंड्स के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। 1 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक GPF और इसी तरह के अन्य फंड्स पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। इससे पहले जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए भी सरकार ने GPF और ऐसे ही लिंक्ड फंड्स पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है।

सरकार ने तय की GPF की दरें

10 जून 2024 को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के अनुसार यह घोषित किया गया है कि साल 2024-2025 के दौरान सामान्य प्रॉविडेंट फंड के लिए ग्राहकों के जमा पैसे और ऐसे ही फंड्स पर 1 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। सरकार ने ब्याज दरें पिछली बार की तरह इस बार भी बरकरार रखी है। जीपीएफ पर पीपीएफ जितना ही ब्याज मिल रहा है। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) की दरों की तरह ही GPF की दर चलती है। नीचे बताए गए सभी फंड्स पर भी 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।


ये भी हैं प्रॉविडेंट फंड्स

1. सामान्य प्रॉविडेंट फंड (सेंट्रल सर्विस)।

2. अंशदायी प्रॉविडेंट फंड (भारत)।

3. ऑल इंडिया सर्विस प्रॉविडेंट फंड

4. राज्य रेलवे प्रॉविडेंट फंड

5. सामान्य प्रॉविडेंट फंड (डिफेंस सर्विस)

6. इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट प्रॉविडेंट फंड

7. इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट फैक्टरीज प्रॉविडेंट फंड

8. भारतीय नौसेना डॉकयार्ड वर्कर्स (प्रॉविडेंट फंड)।

9. रक्षा सेवा अधिकारी प्रॉविडेंट फंड।

10 . सशस्त्र बल कार्मिक प्रॉविडेंट फंड।

जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) क्या है?

जनरल प्रॉविडेंट फंड एक तरह का प्रॉविडेंट फंड ही है जो सिर्फ भारतीय सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। सरकार में हर कोई अपने वेतन का एक हिस्सा सामान्य प्रॉविडेंट फंड में जमा कर सकता है। जब कर्मचारी रिटायर होता है तो उनके पीरियड के दौरान जमा पैसा और ब्याज मिलता है। फाइनेंस मिनिस्ट्री हर तिमाही में जीपीएफ ब्याज दर की समीक्षा करती है।

Life Insurance Policy सरेंडर करने पर मिलेंगे ज्यादा पैसे, IRDAI का फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।