Get App

मानसून आने से पहले कर लें ये काम, अगले 25 साल तक रहेगी मौज! इस जून में पीएम सूर्य घर स्कीम का फायदा उठाने से न चूकें

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सोलर पैनल कोई खर्च नहीं बल्कि एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट है, जो अगले 25 सालों तक आपको मुफ्त बिजली का फायदा देता है। जून का महीना इस कड़कड़ाती धूप के साथ निवेश को तुरंत मुनाफे में बदलने का सबसे सही समय है। जानिए इससे जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स

Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 14, 2026 पर 11:08 AM
मानसून आने से पहले कर लें ये काम, अगले 25 साल तक रहेगी मौज! इस जून में पीएम सूर्य घर स्कीम का फायदा उठाने से न चूकें
सरकार इस योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के वादे के साथ बंपर सब्सिडी दे रही है

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है और इसके साथ ही हर घर में एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल बढ़ गया है। नतीजा यह है कि हर महीने आने वाला बिजली का बिल आम जनता के बजट को बिगाड़ रहा है। अगर आप भी इस महंगे बिजली बिल से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

वैसे तो सोलर पैनल आप साल में कभी भी लगवा सकते हैं, लेकिन जून का महीना सोलर पैनल लगवाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। आइए पूरी डिटेल के साथ समझते हैं कि जून में सोलर पैनल लगवाने के क्या-क्या फायदे हैं और सरकार इस पर कितनी सब्सिडी दे रही है।

जून में सोलर पैनल लगवाने के 4 सबसे बड़े फायदे

1. सूरज की सबसे तेज रोशनी और बंपर बिजली उत्पादन: जून के महीने में सूरज की किरणें सीधे और सबसे तेज होती हैं। इस महीने में दिन लंबे होते हैं और धूप का समय सबसे ज्यादा होता है। सोलर पैनल लगाने के तुरंत बाद आपको अधिकतम बिजली उत्पादन मिलता है। इससे आपके घर का लोड तुरंत सोलर पर शिफ्ट हो जाता है और पहले ही महीने से बिजली बिल जीरो होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें