पोरिंजू वेलियथ ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी, हिट किया अपरसर्किट

नई खरीदारी के बाद Duroply Industries में पोरिंजू वेलियथ और उनकी पत्नी की हिस्सेदारी बढ़कर 5.61 फीसदी तक पहुंच गई है

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 2:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले एक साल के दौरान यह स्टॉक अपने शेयरधारकों के लिए दुधारु गाय साबित हुआ है। यह 2021 का मल्टीबैगर स्टॉक रहा है। पिछले 1 साल में यह स्टॉक 45.80 रुपये से बढ़कर 132.60 रुपये पर पहुंच गया

दिग्गज निवेशक पोरिंजू वेलियथ (Porinju Veliyath) और उनकी पत्नी लिट्टी थॉमस (Litty Thomas) ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल मल्टीबैगर स्टॉक Duroply Industries में हिस्सेदारी बढ़ाई है। इन दोनों ने इस प्लाईवुड बनाने वाली कंपनी के शेयरों में खुले बाजार से खरीदारी की है और 7000 और स्टॉक पोर्टफोलियो में जोड़े हैं। इस नई खरीदारी के बाद Duroply Industries में पोरिंजू वेलियथ और उनकी पत्नी की हिस्सेदारी बढ़कर 5.61 फीसदी तक पहुंच गई है।

इस खबर के पब्लिक डोमेन में आने के साथ ही इस स्टॉक में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। आज बाजार के खुलने के कुछ मिनटों के बाद ही यह स्टॉक 132.60 रुपये प्रति शेयर पर अपरसर्किट हिट करता नजर आया।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को ये 6 स्पेशियलिटी केमिकल स्टॉक्स हैं पसंद, करा सकते हैं छप्पड़ कमाई


Duroply Industries के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो आज यह शेयर आज बढ़त के साथ खुलने के बाद कुछ ही मिनटों में अपरसर्किट पर लॉक हो गया। हालांकि पिछले एक साल के दौरान यह स्टॉक अपने शेयरधारकों के लिए दुधारु गाय साबित हुआ है। यह 2021 का मल्टीबैगर स्टॉक रहा है। पिछले 1 साल में यह स्टॉक 45.80 रुपये से बढ़कर 132.60 रुपये पर पहुंच गया। 1 साल की अवधि में इसने करीब 190 फीसदी का रिटर्न दिया है।

फिलहाल 2.30 बजे के आसपास बीएसई पर Duroply Industries का शेयर 12.05 रुपये यानी 10 फीसदी की बढ़त के साथ 132.60 रुपये पर नजर आ रहा था। आज का इसका डे लो 127.00 रुपये है जबकि डे हाई 132.60 रुपये है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 162.00 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 42.25 रुपये है। इसका वर्तमान वॉल्यूम 36,945 है। कंपनी का मार्केट कैप 85 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।