Global Market से संकेत पॉजिटीव, एशियाई बाजारों में तेजी, SGX NIFTY 70 अंक ऊपर

SGX NIFTY और DOW FUTURES भी ऊपर कारोबार कर रहा है। कल US INDICES में भी अच्छी तेजी रही।

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 8:37 AM
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

RBI की क्रेडिट पॉलिसी के एक दिन पहले GLOBAL संकेत अच्छे नजर आ रही है। एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY और DOW FUTURES भी ऊपर कारोबार कर रहा है। कल US INDICES में भी अच्छी तेजी रही। 1% से ज्यादा DOW JONES और NASDAQ चढ़े । उधर क्रूड में भी नरमी का रुख है।

US बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। वहीं Dow में 372 प्वाइंट की तेजी दिखा था। S&P 500 38 प्वाइंट तो Nasdaq 180 प्वाइंट उछलाथा। ऊंची ब्याज दरों के बावजूद ग्रोथ की उम्मीद से जोश नजर आया। Apple, MS जैसे दिग्गज टेक कंपनियों में खरीदारी देखने को मिली। एशियाई बाजारों से अच्छे संकेत मिल रही है। वहीं ब्रेंट 91 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। US10 साल बॉन्ड यील्ड 1.955% पर है।

Vedanta अपने कॉरपोरेट स्ट्रक्चर में बदलाव नहीं करेगी, प्रॉफिट का 30% डिविडेंड देने का ऐलान


इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 69.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.90फीसदी की बढ़त के साथ 27,530.82के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.11 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.43 फीसदी चढ़कर 18,043.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 24,741.92 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.53 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 3,457.88 के स्तर पर दिख रहा है। Jakarta Composite में 0.20 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।