इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 69.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.90फीसदी की बढ़त के साथ 27,530.82के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.11 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.43 फीसदी चढ़कर 18,043.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 24,741.92 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.53 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 3,457.88 के स्तर पर दिख रहा है। Jakarta Composite में 0.20 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।