Post Office Income: क्या आप अपने निवेश पर नियमित मंथली इनकम चाहते हैं? सरकार की गारंटी के साथ सुरक्षित विकल्प तलाश रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह योजना रिटायरमेंट के बाद पैसे की दिक्कत से बचाने और सेविंग को सुरक्षित रखने का अच्छा तरीका है।
क्या है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS)?
POMIS एक छोटी सेविंग योजना है, जिसे सरकार ने स्थिर मंथली इनकम देने क लिए डिजाइन किया है। ये हैं इसके फायदे।
न्यूनतम जमा: ₹1,000 (₹1,000 के मल्टीपल में)
अधिकतम जमा: ₹9 लाख (सिंगल अकाउंट) या ₹15 लाख (जॉइंट अकाउंट)
अधिकतम तीन वयस्कों तक के जॉइंट अकाउंट
अभिभावक नाबालिगों या मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए
10 साल से अधिक उम्र के नाबालिग अपने नाम पर
मंथली इनकम कैसे कैलकुलेट करें?
POMIS के तहत मंथली इनकम की कैलकुलेशन का फॉर्मूला:
मंथली इनकम = जमा राशि × ब्याज दर ÷ 12
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
न्यूनतम ₹1,000 से खाता खोला जा सकता है।
एक व्यक्ति के सभी खातों में जमा ₹9 लाख से अधिक नहीं हो सकता।
जॉइंट अकाउंट में ₹15 लाख तक का निवेश संभव है।
ब्याज हर महीने क्रेडिट किया जाता है।
पेमेंट ECS या लिंक्ड सेविंग अकाउंट में ऑटो-क्रेडिट के माध्यम से लिया जा जा सकता है।
अनक्लेम्ड ब्याज पर कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता।
1 साल के बाद निकासी की अनुमति, लेकिन जुर्माने के साथ:
खाता 5 साल बाद मैच्योर होता है।
मैच्योरिटी पर जमा की गया बेसिक अमाकउंट वापस कर दिया जाता है।
खाता धारक की मृत्यु होने पर नामित व्यक्ति या कानूनी उत्तराधिकारी खाता बंद कर सकते हैं।
सुरक्षित रिटर्न: सरकार इसे चला रही है और इसमें पैसा पूरे तरीके से सेफ है।
नियमित इनकम: रिटायर व्यक्तियों और कंजर्वेटिव निवेशकों को होगा फायदा।